गोल्डेन आई शेफ 2023 आपका स्वागत करता है।
जैसा कि आप जानते है गोल्डेन आई शेफ 2023, जो कि अन्तराष्ट्रीय स्तर की खाना पकाने की प्रतियोगिता है, जिसमें सिर्फ क़ानूनी रूप से वैध दृष्टिबाधित ही भाग ले सकते है। प्रतियोगिता की घोषणा 30 सितंबर 2023 को की गई। यह ऑनलाइन वीडियो रेसिपी प्रतियोगिता है। इसमें भाग लेने के लिए खाना पकाने का वीडियो बना कर 30 अक्टूबर 2023 तक goldeneyechef@antardrishti.org पर ईमेल करना होगा।
इस वर्ष गोल्डेन आई शेफ 2023 की थीम ‘स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके अपने इलाके से एक पारंपरिक व्यंजन तैयार करना’ है।
पिछले संस्करणों की तरह, इस बार भी प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जा रही हैं – एक पूरी तरह से दृष्टिबाधित (टोटली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए और दूसरी आंशिक रूप से दृष्टिबाधित (पार्शियली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए।
प्रवेश शुल्क: इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
पंजीकरण एवं पात्रता
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को एक पूर्ण प्रवेश फॉर्म के साथ अपने खाना पकाने के कौशल का प्रदर्शन करने वाला एक वीडियो ईमेल से भेजना होगा। वीडियो की समीक्षा टीम द्वारा की जाएगी, अगर सब कुछ ठीक रहा तो, प्रतिभागी प्रतियोगिता में स्वतः ही शामिल हो जाएगा।
30 अक्टूबर 2023 प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि है
कौन भाग ले सकता है?
प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति जिसके पास कानूनी रूप से वैध अंधता प्रमाण पत्र है, भाग ले सकता है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां रहता है, क्या बोलता है, किस जाति, धर्म या नस्ल का है।
केवल उसकी आयु 30 सितंबर, 2023 तक 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी के स्थान, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
क्या करना होगा भाग लेने के लिए?
सबसे पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, समझें और उनसे सहमत हों।
फिर घर पर विषय के अनुसार स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करते हुए अपने क्षेत्र का पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हुए अपना एक व्यंजन पकाने का वीडियो रिकॉर्ड करें या करवाये। अपना वीडियो सेव करें और सेव करते समय फ़ाइल नाम में आपका नाम और डिश का नाम अवश्य होना चाहिए। (उदाहरण के लिए – yourname-dishname.mov)।
गोल्डन आई शेफ 2023 – नेत्रहीनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पाक कला प्रतियोगिता। प्रवेश फॉर्म
सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, समझें और उनसे सहमत हों क्योंकि वे इस प्रतियोगिता के संबंध में कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता करते हैं।
मैंने गोल्डन आई शेफ इंटरनेशनल कुकिंग कॉन्टेस्ट 2023 के नियम पढ़ लिए हैं और उनका पालन करने के लिए सहमत हूं। मैं प्रवेश पत्र में भरी गई जानकारी की प्रामाणिकता को भी प्रमाणित करता हूं।
प्रवेश प्रपत्र डाउनलोड करें, इसे ध्यान से भरें और अपने बनाए गए वीडियो और विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ हमें goldeyechef@antardrisht.org पर ईमेल करें।
प्रवेश फॉर्म डाउनलोड करें, उसको सावधानी पूर्वक भरें और अपने बनाये हुए वीडियो और विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ हमें गोल्डेन आई शेफ एट द रेट अंतर्दृष्टि डॉट ओआरजी पर ईमेल करें।
आप अपना वीडियो और दस्तावेज़ किसी भी फ़ाइल शेयरिंग वेबसाइट जैसे ड्रॉप बॉक्स, वेट्रांसफर, गूगल ड्राइव आदि पर अपलोड कर सकते हैं और हमारे साथ लिंक साझा कर सकते हैं।
आप वीडियो में अपनी पसंदीदा भाषा का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालाँकि, यदि वीडियो में आवाज़ भाषा अंग्रेजी या हिंदी में नहीं है, तो आपको हमें वीडियो में आवाज़ लिखित अंग्रेजी में देना होगा।
संक्षेप में नियम कानून भी जान लेते हैं। और अधिक विस्तार से जानने के लिए गोल्डेन आई शेफ की वेबसाइट देखें।
1. आप प्रतियोगिता के लिए केवल एक रेसिपी प्रस्तुत कर सकते हैं।
2. प्रविष्टियों में स्पष्ट रूप से लिखा जाना चाहिए – उपयोग की जाने वाली मात्रा के साथ सामग्रियों की सूची। बनाने और पकाने की चरण-वार विधि यानी सबसे पहले क्या किया उसके बाद क्या किया, इस तरह से व्यंजन तैयार होने तक का सब लिखे। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए।
डिश का नाम: अपने व्यंजन का संक्षिप्त विवरण और हमें यह भी बताएं कि आप यह व्यंजन क्यों बना रहे हैं
अपनी सामग्रियों और उनकी इस्तेमाल होने वाली मात्राओं की सूची लिखे।
अपनी चरण-दर-चरण तैयारी और खाना पकाने के निर्देशों को लिखे।
3. वीडियो की अधिकतम अवधि 15 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. स्पष्ट रूप से बताएं कि आपने यह व्यंजन क्यों चुना।
5. वीडियो में खाना पकाने के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री बताइये।
6. वीडियो में खाना पकाने की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझायें और इसमें व्यंजन की प्रस्तुति भी शामिल करें यानी व्यंजन परोस कर उसको सुंदरता से पेश करें।
7. वीडियो शूट करने के लिए आप मोबाइल कैमरा या किसी अन्य वीडियो रिकॉर्डर का उपयोग कर सकते हैं, आपको बस यह याद रखना होगा कि वीडियो लैंडस्केप फॉर्मेट में होना चाहिए और आवाज और वीडियो की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए।
8. आपको अपने घर की रसोई में ही खाना बनाना होगा और आसानी से उपलब्ध सामग्री का ही उपयोग करना होगा।
9. खाना बनाते समय किसी भी प्रकार की सहायता की अनुमति नहीं होगी।
10. वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आप दूसरों की मदद ले सकते हैं, लेकिन डबिंग के अलावा वीडियो में किसी तरह की एडिटिंग की इजाजत नहीं होगी।
11. आप समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए रुक-रुक कर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
12. अपने वीडियो और टेक्स्ट फ़ाइल को नाम और रेसिपी के नाम से सेव करें।
पुरस्कार
प्रतियोगिता में कुल दस तरह के पुरस्कार दिए जायेंगे। दोनों श्रेणियों में जूरी पुरस्कार और पीपल्स चॉइस अवार्ड्स में विजेता और उपविजेता के साथ साथ मोस्ट इनोवेटिव रेसिपी और बेस्ट ट्रेडिशनल रेसिपी के पुरुस्कार होंगे।
विजेताओं के चयन के मापदंड।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस वर्ष की प्रतियोगिता ‘स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके अपने इलाके से एक पारंपरिक व्यंजन’ तैयार करना है – एक ऐसा व्यंजन चुनें जो जहां आप रहते हैं या जहां के हैं वहां का पारंपरिक व्यंजन हो और उसे आप अच्छी तरह से तैयार करके प्रस्तुत कर सकें।
पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष हम आपके साथ निर्णायक मानदंड या पैरामीटर साझा कर रहे है ताकि आप सर्वोत्तम और बहुत लोकप्रिय और साथ ही पारंपरिक व्यंजन का चयन कर रेसिपी वीडियो प्रतियोगिता में भेज सकें। मापदंडों को पहले से जानने से आपको बेहतर अंक प्राप्त करने का प्रयास करने में मदद मिलेगी। इसलिए आप सभी को शुभकामनाएँ।
निर्णायक मापदंड इस प्रकार हैं:-
कुल अंक 100 होंगे जिन्हें 6 तरह के मापदंड या पैरामीटर में बांटा गया है। इसको और विस्तार से देखें तो मापदंड 1 से 5 तक में प्रत्येक के 15 अंक होंगे यानी कुल 75 अंक और मापदंड 6 के 25 अंक होंगे, इस तरह यदि हम सभी 6 मापदंड का जोड़ करे तो कुल 100 अंक होते हैं।
यह छह मापदंड क्या है इसको भी जान लेते हैं।
- प्रामाणिकता:- व्यंजन की प्रामाणिकता यानी व्यंजन कितना मौलिक और पारंपरिक है।
- सामग्री का उपयोग:- आप जो भी सामग्री व्यंजन में उपयोग कर रहे हैं, क्या कोई ऐसी सामग्री है जो केवल आपके देश, राज्य, प्रांत या इलाके में उपलब्ध है। सामग्री जरूरत से ज्यादा उपयोग तो नहीं की या बर्बाद की।
- प्रस्तुती:- तैयार व्यंजन को पारंपरिक रूप से कैसे प्रस्तुत किया गया – जैसे दम बिरयानी के लिए हुंडी, स्पेनिश पेला व्यंजन के लिए पेला, मोरक्को पकवान के लिए टैगिन, या केले के पत्ते, हल्दी के पत्ते या बेल के पत्ते में लपेटा हुआ। या केले के पत्ते आदि पर या किसी विशेष संगत या साइड डिश (मुख्य व्यंजन के साथ परोसा जाने वाला व्यंजन) का उपयोग। (साइड डिश पहले से ही तैयार करके रखी जा सकती है और इसकी तैयारी को वीडियो में साझा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनका मूल्यांकन नहीं किया जाता है)
- मात्रा:- खाना बर्बाद न हो इसलिए जहां तक हो सके केवल 2 लोगों का ही खाना बनाएं और व्यंजन का केवल एक हिस्सा ही परोसें या पेश करें। यदि आपको पूरी डिश पेश करनी है, क्योंकि अलग-अलग हिस्से नहीं परोसे जा सकते, तो आप ऐसा कर सकते हैं। अधिकतम 4 भाग तैयार किए जा सकते हैं यदि यह न्यूनतम मात्रा है जिसमें पकवान तैयार किया और प्रस्तुत किया जा सकता है।
- कठिनाई और कौशल:- व्यंजन तैयार करने में होने वाली कठिनाई और जरुरी कौशल जैसे उसको काटना, मोड़ना, आकार देना या इसी तरह के अन्य कार्य।
- डिश की जानकारी:- सबसे महत्वपूर्ण है डिश के महत्व, इतिहास, यदि कोई हो, या उससे जुड़े किस्से आदि के बारे में समझाना और यह भी बताना कि आपने प्रतियोगिता के लिए इस विशेष व्यंजन को क्यों चुना है।
यह छह मापदंड में मिले नम्बरों के जोड़ से ही जूरी अवार्ड्स के विजेताओं का चयन होगा।
मुझे आशा है कि हमने निर्णायक मापदंडों के बारे में बहुत स्पष्ट कर दिया है। यदि अभी भी आपको लगता है कि और जानकारी चाहिए या कुछ स्पष्ट नहीं है तो बेझिझक हमसे संपर्क करें, और हमे उन्हें दूर करके ख़ुशी मिलेगी।
एंट्री फॉर्म और विस्तार से जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://2023.goldeneyechef.com देखें।
एक बार फिर, हम सभी की ओर से आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
टीम गोल्डेन आई शेफ